Message: file_get_contents(/home/u794244115/domains/expressnewshindi.com/public_html/application/cache/categories_lang1): Failed to open stream: No such file or directory
Filename: drivers/Cache_file.php
Line Number: 275
Backtrace:
File: /home/u794244115/domains/expressnewshindi.com/public_html/application/helpers/post_helper.php
Line: 158
Function: get
साफ-सफाई के दौरान महिला को सांप ने डंसा:जहानाबाद में डिब्बे में बंद कर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पहचान कर किया इलाज

जहानाबाद सदर अस्पताल में एक व्यक्ति जहरीले सांप को लेकर अपनी पत्नी के इलाज के लिए पहुंच गया। मामला घोषी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव का है। जहां पूनम देवी नामक महिला अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप डसने के बाद वह अपने बिल में चला गया। महिला ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिन्होंने प्रारंभिक उपचार किया और तुरंत एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने सांप को बिल से निकालकर एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिवारजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और सांप को भी साथ ले आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के बाद इलाज शुरू किया। पता चला कि सांप कोबरा और गेहुंमन प्रजाति का था, जिससे डॉक्टरों को इलाज में आसानी हुई। सांप की सही पहचान कर किया गया इलाज डॉक्टर का कहना है कि सांप की सही पहचान हो जाने से इलाज में मदद मिलती है, और इस कारण महिला के बचने की संभावना अधिक है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।